शिक्षक दिवस पर कविता

Teachers Day Poems in Hindi: शिक्षक दिवस पर कुछ बेहतरीन कविताएं, Short Poem on Teachers Day in Hindi, Teachers Day Poetry in Hindi. Teachers Day Poems in Hindi, 5th September Poems on Teachers, शिक्षक दिवस पर कुछ बेहतरीन कविताएं

शिक्षक दिवस पर कविता Song Info

Detailed information regaring song शिक्षक दिवस पर कविता.

Caption Detail

Song Video

Song Lyrics

5th September Poems on Teachers in Hindi Language

जीवन में सफल होने के लिए शिक्षक का होना जरुरी हैं। यह जरुरी नही की वो केवल स्कूल और कॉलेज में ही हो, जो हमे कुछ नया सिखाये वो शिक्षक होता हैं। यहां पर हमने शिक्षक दिवस पर कविताएं शेयर की है। उम्मीद करते हैं आपको यह कविताएँ पसंद आएँगी।

शिक्षक दिवस के इस शुभ अवसर पर हम शिक्षकों के सम्मान में कुछ कविताएं आपके साथ शेयर कर रहा हूं यह कविताएं शिक्षक और विद्यार्थी के बीच एक मधुर संबंध बनाएगा ||

शिक्षक दिवस पर कविता

गिरते है जब हम, तो उठाते है शिक्षक
जीवन की रह दिखाते है शिक्षक |
अँधेरे यहाँ पर बनकर दीपक,
जीवन को रोशन करते है शिक्षक |


कभी नन्ही आँखों मैं नमी जो होती,
तो अच्छे दोस्त बनकर हमे हसांते है शिक्षक |
झटकती है दुनिया हाथ कभी जब,
तो झटपट हाथ बढ़ाते है शिक्षक |

जीवन डगर है जीवन समर है
जीवन संघर्ष सिखाते है शिक्षक |
देकर अपनी ज्ञान की पूंजी,
हमे योग्य बनाते है शिक्षक |


इस देश और दुनिया के लिये,
एक अच्छा समाज बनाते है शिक्षक |
नहीं हो कही अशांति,
बस यही एक पैगाम फैलते है शिक्षक |
गिरते है जब हम, तो उठाते है शिक्षक ||

Shikshak Diwas Poem in Hindi

टीचर होती एक परी,
सिखाती हमको चीज नई,
कभी सुनाती एक कविता,
कभी सुनाती एक कहानी,
करे कभी जो हम शैतानी,
कान पकड़े, याद आए नानी,
अच्छे काम पर मिले शाबासी,
टीचर बनाती मुझे आत्मविश्वासी,
टीचर होती एक परी,
सिखाती हमको चीज नई ||
‍- मयूरी खंडेलवाल,

Happy teachers day poem

रोज सुबह मिलते है इनसे,
क्या हमको करना है ये बतलाते है।

ले के तस्वीरें इन्सानों की,
सही गलत का भेद हमें ये बतलाते है।

कभी ड़ांट तो कभी प्यार से,
कितना कुछ हमको ये समझाते है।

है भविष्य देश का जिन में,
उनका सबका भविष्य ये बनाते है।

है रगं कई इस जीवन में,
रगों की दुनिया से पहचान, ये करवाते है।

खो ना जाये भीड़ में कहीं हम,
हम को हम से ही ये मिलवाते है।

हार हार के फिर लड़ना ही जीत है सच्ची,
ऐसा एहसास ये हमको करवाते है।

कोशिश करते रहना हर पल,
जीवन का अर्थ हमें ये बतलाते है।

देते है नेक मज़िल भी हमें,
राह भी बेहत्तर हमे ये दिखलाते है।

देते है ज्ञान जीवन का,
काम यही सब है इनका,
ये शिक्षक कहलाते है,
ये शिक्षक कहलाते है।।

Happy Shikshak diwas poem in hindi

विद्या देते दान गुरूजी।
हर लेते अज्ञान गुरूजी।।
अक्षर अक्षर हमें सिखाते।
शब्द शब्द का अर्थ बताते।
कभी प्यार से कभी डाँट से,
हमको देते ज्ञान गुरूजी।।


जोड़ घटाना गुणा बताते।
प्रश्न गणित के हल करवाते।।
हर गलती को ठीक कराते,
पकड़ हमारे कान गुरूजी।।
धरती का भूगोल बताते।

इतिहासों की कथा सुनाते।।
क्या कब क्यों कैसे होता है,
समझाते विज्ञान गुरूजी।।
खेल खिलाते गीत गवाते।


कभी पढ़ाते कभी लिखाते।।
अच्छे और बुरे की हमको,
करवाते पहचान गुरूजी।।

Related posts

Write a comment